जौनपुर धारा, जौनपुर। जंघई रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के सुख सुविधा हेतु साइकिल मोटरसाइकिल वाहन स्टैंड खोला गया है। लेकिन वाहन स्टैण्ड संचालक की अपने कार्य के प्रति की जा रही घोर लापरवाही के चलते वाहन मालिकों में आक्रोश व्याप्त है। वैसे रेल विभाग के द्वारा मोटरसाइकिल का दर प्रथम दो घंटे तक का 15 रूपए तथा 6 घंटे के पश्चात 20 रूपए का दर रखा गया है। जब कि स्टैण्ड संचालक के द्वारा सारे नियम कानून को ताक पर रख प्रथम दो घंटे में ही बीस रुपए लिया जा रहा है तथा उसके पश्चात 6 घंटे के बाद दोगूना पैसा लिया जा रहा है। ग्राम पंचायत वारी थाना सरायममरेज जनपद प्रयागराज निवासी मूल चन्द्र मौर्य अपनी माेटर साइकिल दिनांक 25 अक्टूबर को खड़ी करके लखनऊ चला गया और एक नवंबर को जंघई रेलवे स्टेशन पर स्टैण्ड पर पहुँच कर अपना पास देकर मोटरसाइकिल लेना चाहा तो मोटरसाइकिल स्टैंड पर नहीं था। जिससे वह परेशान हो गया। इसके पश्चात स्टैंड संचालक ने किसी को फोन लगाया तो आधे घंटे बाद मोटरसाइकिल आ गई और उसमें मास्टर चाबी लगाकर युवक कहीं लेकर गया था। स्थिति को भांप कर वाहन मालिक मोटरसाइकिल चालक से चाबी लेकर स्टेशन अधीक्षक जंघई वकील सिंह के पास जाकर सारी स्थिति से अवगत कराया तथा शिकायत पुस्तिका मांगकर उसमें सारी शिकायत दर्ज कर जिससे स्टैंड संचालक के द्वारा अन्य मोटर साईकिलो के तेल चोरी की घटनाएं प्रायः घट रही है और आए दिन तेल चोरी की घटनाओं से स्टैंड संचालक व वाहन मालिकों में नोक झोंक होती रहती है। स्टेशन अधीक्षक जंघई वकील ने बताया कि शिकायत कर्ता के द्वारा शिकायत पुस्तिका पर शिकायत दर्ज कराई गई है और जल्द ही सारे प्रकरण की जांच पड़ताल करके दोषी पाए जाने पर स्टैंड संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
― Advertisement ―
संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जिलाधिकारी सख्त
विभागों को दिए सख्त निर्देशजौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में स्वास्थ्य शासी निकाय, संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक...
जंघई वाहन स्टैण्ड पर हो रहा वाहन चालकों का शोषण
Previous article
Next article


