Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जिलाधिकारी सख्त

विभागों को दिए सख्त निर्देशजौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में स्वास्थ्य शासी निकाय, संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक...
Homeअंतर्राष्ट्रीयछेड़छाड़ के आरोप में भारतीय मूल के 44 वर्षीय शेफ सुशील कुमार...

छेड़छाड़ के आरोप में भारतीय मूल के 44 वर्षीय शेफ सुशील कुमार को तीन महीने जेल

सिंगापुर में दो किशोरियों से छेड़छाड़ के आरोप में भारतीय मूल के 44 वर्षीय शेफ सुशील कुमार को तीन महीने की जेल की सजा सुनाई गई. टुडे अखबार के रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को सुशील कुमार नाम के व्यक्ति को दो लड़कियों से छेड़छाड़ करने के लिए दोषी ठहराया गया है.

भारतीय मूल के शेफ सुशील कुमार का ये पहला मामला नहीं है, जब उसने किसी लड़की के साथ छेड़छाड़ की हो. इस से पहले पिछले साल 2022 में अगस्त महीने के दौरान बून केंग ट्रेन स्टेशन पर 14 साल की लड़की के साथ छेड़छाड़ की किया था. पहले मामले के ठीक 3 महीने बाद यानी नवंबर के महीने में फिर से छेड़छाड़ किया, जिसकी वजह से उसे सजा का सामना करना पड़ा. सिंगापुर कोर्ट के मुताबिक छेड़छाड़ से जुड़े पहले मामले में लड़की घर जा रही थी, तभी कुमार बात करने के बहाने से लड़की के करीब गया और स्टेशन का रास्ता पूछने लगा. पहले तो लड़की को लगा कि कुमार उससे स्टेशन का रास्ता पूछ रहा है, लेकिन तभी कुमार ने बिना किसी आपसी सहमति के लड़की के कंधों को छूने लगा था. इसके बाद कुमार ने उससे फोन नंबर मांगा. उसी दौरान उसने लड़की को जबरदस्ती छुआ और गले लगाया. इस घटना के बारे में लड़की ने सारी बात अपनी मां को बताई. उसकी मां ने मामले को लेकर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करवाई, जिसके अगले दिन पुलिस ने कुमार को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि, गिरफ्तारी के ठीक अगले दिन कुमार को रिहा भी कर दिया गया. भारतीय शेफ ने पहली छेड़खानी करने के तीन महीनों बाद 8 नवंबर की शाम को एक 19 वर्षीय लड़की के छेड़खानी की. ये छेड़खानी की घटना उस वक्त हुई, जब लड़की लिफ्ट में थी. कुमार ने उसे गलत तरीके से छूने की कोशिश की. उसने लड़की से कहा कि वो उसे प्यार करता है. लड़की उस समय डर गई थी क्योंकि वो लिफ्ट में थी. घटना के तुरंत बाद लड़की ने इसकी सूचना अपने घर वालों को दी. इसके बाद घरवालों ने पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज करवाई. पुलिस ने सीसीटीवी चेक करके कुमार का पता लगाया गया और उसे 8 नवंबर को ही घर से गिरफ्तार कर लिया गया.

Share Now...