Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeमनोरंजन'छावा' की दहाड़ से थर्राया बॉक्स ऑफिस

‘छावा’ की दहाड़ से थर्राया बॉक्स ऑफिस

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘छावा’ की इन दिनों धूम मची हुई है। इस फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। जिसका नतीजा बॉक्स ऑफिस पर साफ देखने को मिल रहा है। फिल्म में छत्रपति शिवाजी के बेटे संभाजी की बहादुरी को दिखाया गया है। उनके साहस और पराक्रम की कहानी लोगों का दिल जीत रही है। फिल्म ‘छावा’ में विक्की कौशल ने संभाजी का रोल किया और उनकी जबरदस्त एक्टिंग लोगों का ध्यान खींच रही है। विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ बीती 14फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये फिल्म रिलीज के पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर छाई है। फिल्म ने पहले सप्ताह में 219 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म शुक्रवार यानी आठवें दिन 23 करोड़ रुपये कमाई करते हुए 242 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, फिल्म ने भारत में 250 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ ना सिर्फ इंडिया में बल्कि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन कर रही है। लक्ष्मण उतरेकर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘छावा’ में विक्की कौशल के अलावा रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा और विनीत सिंह महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। फिल्म में विक्की कौशल ने संभाजी और रश्मिका मंदाना ने उनकी पत्नी का रोल किया है। वहीं, विलेन के तौर पर अक्षय खन्ना ने औरंगजेब का किरदार निभाया है। फिल्म ‘छावा’ की कहानी में दिखाया गया है कि संभाजी ने किस तरह से अपनी युद्ध कौशल से मुगलों की नाक में दम कर दिया था।