Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरछात्र-छात्राओं ने रैली निकाल मतदान के लिए किया जागरूक

छात्र-छात्राओं ने रैली निकाल मतदान के लिए किया जागरूक

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर महाविद्यालय सिद्दीकपुर में छात्रों ने राष्ट्रीय सेवा योजना का बैनर लेकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर एनएसएस शिविर की शुरूआत की। मतदाता जागरूकता रैली का शुभारंभ पूर्व प्रधानाचार्य संस्थापक मोखन राम ने फीता काटकर किया और उन्होंने छात्र-छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं पुरुषों को मतदाता बनने व मतदान करने के लिए जागरूक किया जाए। शिक्षकों, छात्रों ने जफरपुर परसनी ग्रामीण क्षेत्रों में गांव मोहल्लों गलियों में घूम-घूम कर लोगों को मतदाता बनने और मतदान करने व उसके मूल्यों के बारे में बताते हुए जागरूक किया। डा. राकेश कुमार ने कहा कि एक सही काम करने वाली सरकार के लिए सबको वोट करना चाहिए और इसके अलावा उन्होंने स्वच्छता के लिए लोगों को जागरूक किया। स्वच्छता अभियान का नेतृत्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राकेश कुमार सरोज ने किया। इस मौके पर डॉ. हरिनारायण प्रजापति, श्रवण कुमार, धनवान चौहान, आदर्श मौजूद रहे।

Share Now...