Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरछात्र-छात्राओं ने अपने-अपने विज्ञान मॉडलों का किया प्रदर्शन

छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने विज्ञान मॉडलों का किया प्रदर्शन

जौनपुर। तिलकधारी सिंह इण्टर कॉलेज में जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं शिक्षकों की टी.एल.एम.प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ.दिनेश चंद्र एवं विशिष्ट अतिथि डॉ.कौस्तुभ ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.सत्य प्रकाश सिंह ने अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर किया। विज्ञान प्रदर्शनी में जूनियर वर्ग के 42 विद्यालयों तथा सीनियर वर्ग के 32 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने विज्ञान मॉडलों का प्रदर्शन किया। वहीं टी.एल.एम.प्रदर्शनी में जनपद के सभी राजकीय विद्यालयों के शिक्षकों ने अपनी शिक्षण सामग्री प्रस्तुत की। निर्णायक मंडल में डॉ.लाल साहब सिंह, डॉ.नीतू सिंह, डॉ.रमेश कुमार सिंह, प्रेमचंद यादव, दुर्गेश यादव, विनय यादव, डॉ.ब्रह्म प्रकाश सिंह एवं प्रतिमा यादव सम्मिलित रहे। निर्णायकों ने सभी प्रतिभागियों के मॉडलों का सूक्ष्म अवलोकन कर उनकी सराहना की। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र ने छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नवाचारों की प्रशंसा करते हुए विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण पर प्रेरक विचार साझा किए। वहीं पुलिस अधीक्षक डॉ.कौस्तुभ ने विद्यार्थियों को निरंतर प्रयासरत रहने एवं जीवन में लक्ष्य प्राप्ति तक मेहनत जारी रखने का संदेश दिया। जिला समन्वयक डॉ राजन सिंह ने बताया कि जनपद स्तर पर आयोजित हो रही विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्र/छात्राएं एवं टी.एल.एम.प्रदर्शनी के विजेता मंगलवार को मण्डल स्तर पर आयोजित प्रदर्शनी में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य डॉ.सत्य प्रकाश सिंह ने सभी प्रतिभागियों, निर्णायकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए।