Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरछत से गिरकर बुझ गया घर का चिराग, घायल छात्र की इलाज...

छत से गिरकर बुझ गया घर का चिराग, घायल छात्र की इलाज के दौरान मौत

मुंगराबादशाहपुर। नगर के स्टेशन रोड स्थित कमालपुर मोहल्ले में छत से गिरकर गम्भीर रूप से घायल कक्षा 9के छात्र की प्रयागराज में इलाज के दौरान शुक्रवार की शाम मौत हो गई। अंश मिश्र उर्फ रुद्र(15) पुत्र अनूप मिश्रा अपने घर का इकलौता पुत्र था। छह दिन पूर्व अपने मकान की छत पर धूप लेने के नियत से गए थे। दिन में करीब 2बजे वह मोबाइल में व्यस्त होकर पीछे की ओर खिसकते चले गये। इसी दौरान छत की टूटी रेलिंग के पास पहुंचते ही उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़े। छत से गिरने के कारण अंश को सिर में गंभीर चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद परिजन उसे लेकर प्रयागराज के एक निजी अस्पताल पहुंचे जहां उसका इलाज चल रहा था। काफी प्रयासों के बावजूद इलाज के दौरान अंश ने शुक्रवार की शाम दम तोड़ दिया। जैसे ही मौत की खबर परिजनों को मिली घर में कोहराम मच गया और मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। रुद्र कक्षा-9 का छात्र था। वह अपने माता-पिता का इकलौता संतान था। जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों ने शुक्रवार को ही देर शाम प्रयागराज में दाह संस्कार कर दिया है। मृतक के पिता अनूप कुमार मिश्र ब्लॉक संसाधन केंद्र मुंगरा बादशाहपुर में संविदा पर कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं। परिवार मूल रूप से मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव ग्राम का निवासी है और वर्तमान में स्टेशन रोड कमालपुर मोहल्ले में मकान बना कर रह रहा थे। घटना की जानकारी मिलते ही मोहल्ले और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।आसपास के लोग और रिश्तेदार परिजनों को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।