जौनपुर धारा,जौनपुर। भाजपा की एक कामकाजी बैठक जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप मे क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल उपस्थित रहे। सर्वप्रथम पार्टी के पुरोधा डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की सुभारम्भ की गई। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा बंदे मातरम का गीत गाया गया। उसके उपरांत मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र देकर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने स्वागत किया। बैठक में मुख्य अतिथि धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य चुनाव जीतना नहीं, बल्कि अच्छे मार्जिन से चुनाव जीतना है। लोकसभा चुनाव को लेकर अब तक की गयी तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि लोकसभा संयोजक एवं लोकसभा प्रभारी प्रत्येक मंडल पर प्रवास कर पार्टी के अभियान एवं कार्यक्रमों की समीक्षा व मानिटरिंग करे। धर्मपाल सिंह ने कहा कि मंडल स्तर की सूची बनाकर पार्टी के एक एक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपे।बूथ एक्टिवेट होगा तभी चुनाव एक्टिवेट होगा। उन्होंने कहा कि हमें मतदाताओं का शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करना है। इसके लिए नियोजन कर बूथ पर रहने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व निर्धारित करें। स्वागत भाषण देते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि सभी भाजपा कार्यकर्ताओ को चुनाव प्रबंधन समिति के माध्यम से सामूहिक रूप से 40 दिन मे लोकसभा को गति प्रदान करना है उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता लाभार्थियों से समन्वय स्थापित कर भाजपा के पक्ष में समर्थन मांगे केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में चर्चा करने के साथ हर कार्य क्षेत्र में कार्य करना है हर काम को आगे बढ़कर करना है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाना है। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि अब समय कम है बूथ प्रबंधन को मजबूत रखना हमारी जिम्मेदारी है इसमें विधानसभा संयोजकों की महत्वपूर्ण दायित्व है बूथ मजबूत होगा तो ही मत प्रतिशत बढ़ेगा हम सभी ने अपने बूथों पर पन्ना प्रमुख बनाए हैं पन्ना प्रमुखों से समन्वय कर समीक्षा करनी चाहिए तब जाकर मेरा बूथ सबसे मजबूत धरातल पर उतरेगा। उक्त अवसर पर जिला प्रभारी एव क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया, राज्य सभा सांसद राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, लोकसभा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह, विधायक रमेश चंद्र मिश्र, रमेश सिंह, अमरनाथ यादव, अशोक श्रीवास्तव, पीयूष गुप्ता, सुशील मिश्रा, सुनील तिवारी, अमित श्रीवास्तव, संतोष सिंह, सदीप सरोज, राजू दादा, धनंजय सिंह, विनय सिंह, राम सिंह मौर्य, रामसूरत मौर्य सहित आदि लोग उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
तेलगुड़वा-कोन मार्ग पर हुआ भूमि पूजन, वर्षों की प्रतीक्षा अब होगी खत्म
सोनभद्र। वर्षों से जर्जर और क्षतिग्रस्त तेलगुड़वा-कोन संपर्क मार्ग पर सफर करने वालों के लिए राहत की खबर सामने आई है। शनिवार को तेलगुड़वा...
चुनाव जीतना ही नहीं अच्छा प्रदर्शन करना भाजपा का लक्ष्य : धर्मपाल सिंह
