― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरचाहत को हकीकत में बदल देवेंद्र बने डिप्टी कमिश्नर आयकर

चाहत को हकीकत में बदल देवेंद्र बने डिप्टी कमिश्नर आयकर

  • जौनपुर के देवेंद्र ने सिविल सेवा परीक्षा में पाया था उच्च स्थान
  • पत्नी की भी अलीगढ़ में डिप्टी एसपी पद पर है तैनाती

जौनपुर धारा, जौनपुर। कौन कहता है आसमां में सुराख नहीं हो सकता, तबीयत से एक पत्थर तो उछालो यारो। दुष्यंत कुमार की इस पंक्ति को चरितार्थ किया है जिले के जमालपुर के मदारपुर निवासी देवेंद्र दत्त यादव ने। वह बहुत ही गरीब परिवार से जुड़े हुए हैं, उनके पिता पूर्वांचल विश्वविद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे और उनके चाचा रमाशंकर यादव अभी भी विश्वविद्यालय में डीएसडब्ल्यू विभाग से संबद्ध हैं। देवेंद्र दत्त यादव की पत्नी मोनिका यादव प्रांतीय पुलिस सेवा में डिप्टी एसपी पद पर अलीगढ़ में तैनात हैं। पिता ने बच्चों की पढ़ाई में कोई बाधा नहीं आने दी। देवेंद्र ने पोस्ट ग्रेजुएट टीडी पीजी कॉलेज से किया। इसके बाद आगे की पढ़ाई करने प्रयागराज चले गए। उन्होंने बताया कि सिविल सेवा में मेरा रुझान जीवन के शुरूआती दिनों से ही था क्यूंकि हमारे परिवार में मेरे बड़े भाई पहले से ही सिविल सेवा में अपना योगदान प्रदान कर रहे थे। वर्तमान में वह सहायक परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) के पद पर हैं। उन्होंने कहा कि मैं अपने सफलता का श्रेय किसी एक को नहीं देना चाहता। जीवन में अनेक पल ऐसे आते है जहां से आपकों सीखने की जरूरत पड़ती है। मेरे पूरे परिवार में पढ़ाई का काफी अच्छा माहौल हुआ करता था। एक सामान्य श्रेणी के परिवार से होते हुए भी पिता और चाचा को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि कोई भी छोटे से छोटा व्यक्ति भी किसी न किसी मामले में गुरु हो सकता है। अगर हमें उससे कुछ सीखने को मिलता है उससे पहरेज नहीं करना चाहिए। हमें अपने अंदर हमेशा लर्निंग टेंडेंसी रखना चाहिए।

Share Now...