Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को

जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की...
Homeअपना जौनपुरचार नामजद एसएसओ समेत अन्य के खिलाफ एस्मा के तहत मुकदमा दर्ज

चार नामजद एसएसओ समेत अन्य के खिलाफ एस्मा के तहत मुकदमा दर्ज

  • उपजिलाधिकारी की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा

जौनपुर धारा, मछलीशहर। कोतवाली पुलिस ने चार नामजद एसएसओ सहित उपकेन्द्र पर तैनात सभी सहयोगी विद्युतकर्मी के एस्मा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र फीडर पर तैनात एसएसओ विजय पाल, अशोक पटेल, अनिरुद्ध यादव उर्फ पिंटू और अरविंद मौर्य सहित उपकेंद्र सभी सहयोगी विद्युत कर्मी के खिलाफ उपजिलाधिकारी राजेश कुमार चौरसिया की तहरीर पर एस्मा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। लगातार काफी प्रयास के बाद भी कोई विद्युत कर्मी उपकेंद्र पर नहीं पहुंचा जिसके बाद यह कार्यवाही की गई। बताते चले के नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था तीन दिन से पूरी तरह से ठप्प है। वहीं तीन दिन बिजली नहीं मिलने से कस्बे वासियों को सबसे ज्यादा समस्या पानी की हो रही है। वहीं विद्युत आधारित दुकानें लोग बंद करने को मजबूर हो गए हैं।

Share Now...