जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के थानागद्दी बाजार में सपा कार्यकर्ताओं ने घोषी उपचुनाव में सपा की प्रचंड जीत को लेकर रविवार की सुबह एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाते हुए आगामी लोकसभा चुनाव जितने का आगाज बताया। कार्यकर्ताओ ने बताया कि अब आने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी हारेगी। क्योंकि जनता समझ गई है भाजपा केवल नफरत की राजनीति व जुमला करती हैं। लोकसभा चुनाव में महागठबंधन (इंडिया) की सरकार बनेगी। इस अवसर पर राजेश यादव, मुनिलाल यादव, महेंद्र मौर्य, रामकेश पाल, त्रिभुवन पाल, समशेर बहादुर पाल, हुबराज यादव, लालजी यादव के साथ तमाम सपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
― Advertisement ―
घोषी उपचुनाव में सपा की प्रचण्ड जीत पर सपाइयों ने मनाया जश्न

Previous article
Next article

