Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रपति और मानवाधिकार आयोग को भेजा ज्ञापन

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कथित हिंसा और मानवाधिकार उल्लंघन की घटना को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन ने राष्ट्रपति, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन भेजकर घायलों को न्याय और सहायता दिलाने की मांग की।
Homeअपना जौनपुरघायल युवती का उपचार के दौरान मौत

घायल युवती का उपचार के दौरान मौत

  • सड़क दुर्घटना में ट्रैक्टर की चपेट में आई थी युवती

जौनपुर धारा, केराकत। क्षेत्र के डेहरी गांव निवासी विपिन विगत सप्ताह अपनी बहन श्वेता को बाइक से कालेज छोड़ने जा रहा था इसी दौरान अकबरपुर की तरफ तेज रफ्तार आ रहे ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसका उपचार वाराणसी के निजी अस्पताल में चल रहा था। जिसकी शनिवार की शाम लगभग तीन बजे उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर सुन परिवार में कोहराम मच गया, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार मृतिका जीएनएम की पढ़ाई कर निजी अस्पताल में प्रैक्टिस कर रही थी।