Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरघरेलू विवाद में युवक ने पेट्रोल डालकर लगा ली आग,हुई मौत

घरेलू विवाद में युवक ने पेट्रोल डालकर लगा ली आग,हुई मौत

जौनपुर धारा, सुइथाकला। स्थानीय क्षेत्र के अरसिया (टिकुरिया) गांव में रविवार दोपहर एक युवक द्वारा कमरा अंदर से बंद कर स्वयं पर पेट्रोल डालकर आग लगा लेने का मामला प्रकाश में आया है। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत हो जाने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना रविवार दोपहर की है, उक्त गांव निवासी बयालीस वर्षीय युवक विद्यासागर उपाध्याय पुत्र हरि गोविन्द घरेलू विवाद में आपा खो दिया और घर के कमरे में अंदर से दरवाजा बंद कर अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। बहरहाल किसी तरह उसे निकाल कर आनन-फानन में उसे स्थानीय सीएचसी ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत हो जाने की सूचना मिलते परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने दो भाईयों में सबसे बड़ा था,जो परिवार समेत अलग रहा करता था। बेटे अभिषेक, अनुराग समेत पत्नी संगीता जहां स्तब्ध सी हो गई वहीं मां उर्मिला का रो रोकर बुरा हाल है। लोगों की मानें तो  युवक नशे का आदती रहा,आए दिन बवाल किए रहता था। अभी हाल ही में बवाल काटने को लेकर सरपतहा पुलिस द्वारा दो दिन पहले शांति भंग में उसका चालान भी किया गया था। बहरहाल परिजन बगैर किसी कानूनी पचड़े में पड़े दाह संस्कार की तैयारी कर रहे थे। उधर प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में किसी भी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है।