Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रपति और मानवाधिकार आयोग को भेजा ज्ञापन

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कथित हिंसा और मानवाधिकार उल्लंघन की घटना को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन ने राष्ट्रपति, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन भेजकर घायलों को न्याय और सहायता दिलाने की मांग की।
Homeअपना जौनपुरघरेलू विवाद में युवक ने की आत्महत्या, गांव में पसरा मातम

घरेलू विवाद में युवक ने की आत्महत्या, गांव में पसरा मातम

जौनपुर धारा,जौनपुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के करनपुर गांव में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां घरेलू विवाद से आहत एक युवक ने आम के पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान 25 वर्षीय सूरज चौहान पुत्र प्रदीप चौहान के रूप में हुई है, जो गांव में रहकर मजदूरी करता था।प्राप्त जानकारी के अनुसार सूरज रोज की तरह शनिवार सुबह काम पर गया था और दोपहर करीब साढ़े तीन बजे घर वापस आया था। जब उसने अपनी पत्नी रंगीता देवी से भोजन मांगा तो उसने बताया कि खाना नहीं बना है। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर सूरज घर से रस्सी लेकर कुछ दूरी पर स्थित आम के बाग में चला गया और एक पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गांव के लोगों ने जब उसे फांसी पर लटकते देखा तो परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव वालों के अनुसार सूरज शराब का आदी था और नशे की हालत में अक्सर पत्नी और परिजनों से झगड़ा करता रहता था। घटना के बाद पत्नी रंगीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है।