Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरघने कोहरे में ट्रक के पीछे से घुसी ट्रेलर, बाल-बाल बचे ड्राइवर-खलासी

घने कोहरे में ट्रक के पीछे से घुसी ट्रेलर, बाल-बाल बचे ड्राइवर-खलासी

जौनपुर। चन्दवक थाना क्षेत्र में वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर सोमवार को एक सड़क हादसा हो गया। खुज्जी कर्रा कॉलेज के पास ब्रेकर के नजदीक तेज रफ्तार ट्रेलर ने आगे चल रहे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी, हादसे में दोनों वाहनों के ड्राइवर और खलासी सुरक्षित रहे।

जानकारी के अनुसार, ट्रक ब्रेकर पार कर रहा था, इसी दौरान पीछे से तेज गति में आ रहे ट्रेलर कोहरे की वजह से नियंत्रण खोते हुए ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।