Homeअपना जौनपुरघटिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध, काम रोका

घटिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध, काम रोका

Date:

Latest stories

Related stories

भीषण गर्मी में बंद पड़े वाटर कूलर, पानी को तरस रहे वादकारी

जौनपुर के दीवानी न्यायालय और कलेक्ट्रेट परिसर में खराब पड़े वाटर कूलरों के कारण भीषण गर्मी में वादकारियों, अधिवक्ताओं और आम नागरिकों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।

जौनपुर की हवा हुई अस्वस्थ, बढ़ता प्रदूषण बना बड़ी चिंता

जौनपुर में एयर क्वालिटी इंडेक्स 150 के पार पहुंच गया है। बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों को सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है।

बिजली विभाग के दावों की खुली पोल

जौनपुर में बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है। शहर के कई इलाकों में लटकते तार और खुले ट्रांसफार्मर लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं।

जेसीज चौराहे पर रोडवेज कर्मियों की ‘गुंडई’ और मनमानी

जौनपुर के जेसीज चौराहे पर रोडवेज बसों की मनमानी से जाम की समस्या गंभीर हो गई है। पुलिस की चेतावनी के बाद भी हालात नहीं सुधरे, जिसके बाद 2000 रुपये का चालान काटा गया।

सड़क सुरक्षा पर डीएम सख्त, हाईवे पर स्पीड ब्रेकर और साइनेज के निर्देश

जौनपुर। जौनपुर सड़क सुरक्षा बैठक में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश...
spot_imgspot_img
  • मामले की शिकायत डीएम से की गई, सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बरैयाकाजी नरौली रोड का मामला

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जौनपुर-खुटहन मार्ग से बरैयाकाजी मोड़ से लेकर नरौली गांव तक बन रही सड़क में घटिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन और विरोध जताते हुए नारेबाजी करते हुए काम रोक दिया और मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की है। पैर से मारने पर गिट्टियां उखड़ जा रही है जिसका वीडियो भी वायरल कर दिया। जौनपुर-खुटहन मार्ग के बरैयाकाजी मोड़ पर स्थित मां दुर्गा विद्यालय से लेकर नरौली गांव तक कुल 5 किलोमीटर पक्की सड़क के मरम्मत का कार्य चल रहा है। यह निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी विभाग ठेकेदार के माध्यम से कराया जा रहा है। निर्माण कार्य मानक के अनुसार न तो गिट्टियां बिछाई जा रही हैं और न ही तारकोल का इस्तेमाल किया जा रहा है जिसे जिसकी पेंटिंग के बाद दूसरे दिन गिट्ट उखड़ जा रही है और ग्रामीणों द्वारा पैर मारने पर गिट्टी भरभराकर उखड़ छिटक जा रही है। घटिया निर्माण को देखकर ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया और विरोध जताते हुए काम को रोक दिया। वही निर्माण एजेन्सी व ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ग्रामीणों ने विरोध जताया। लोगों ने मौके पर काम रोक दिया और मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की है और कार्यवाही की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि घटिया किस्म की सामग्री इस्तेमाल की जा रही है। बता दें कि इस सड़क की मांग मां दुर्गा विद्यालय के प्रबंधक सूर्य प्रकाश सिंह मुन्ना ने मांग करते हुए विभाग को प्रस्ताव दिया लेकिन इसके घटिया निर्माण को लेकर आसपास के कई गांव के लोग भड़क गए हैं। इस मामले की शिकायत गांव के आशीष सिंह ने व्हाट्सएप पर जिलाधिकारी से कर दिया और जांच कराए जाने की मांग की है।

Share Now...

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here