जौनपुर धारा,सिकरारा। रविवार को क्षेत्र के खानापट्टी गांव स्थित नकटा डीह बाबा मंदिर पर ग्रामदेवता के पूजन अर्चन के साथ गाँव की सुख शांति के लिये ग्रामीणों ने महायज्ञ में आहुति देने के साथ विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। उक्त गांव में चैत्र नवरात्रि की रामनवमी पर ग्राम देवता मंदिर पर धार्मिक आयोजन किया जाता है, इसी क्रम में गांव दिनेश सिंह के नेतृत्व में सुबह से डीहबाबा के मंदिर परिसर में सुंदरकाण्ड पाठ व अन्य धार्मिक गतिविधियों के साथ बड़ी तादात में पहुँचे श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति दी। शाम को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया।
― Advertisement ―
15 मई से योजनाओं के लाभ के लिए किसान आईडी अनिवार्य
जौनपुर। प्रदेश सरकार ने 15 मई से किसानों से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान आईडी (फार्मर रजिस्ट्री) को अनिवार्य कर...
ग्रामदेवता के पूजन अर्चन के साथ भंडारे का हुआ आयोजन



