जौनपुर धारा, सुइथाकला। शुक्रवार सुबह पुलिस द्वारा गोवध के एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया। थाना क्षेत्र के ईसापुर गांव निवासी विनोद विन्द 30 पुत्र रामहित गोवध निवारण अधिनियम के तहत वांछित था जिसे शुक्रवार सुबह क्षेत्र भ्रमण के दौरान उपनिरीक्षक सुनील कुमार व हमराहियों द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी गोवध निवारण अधिनियम के तहत वाँछित है जिसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष भेजा गया। इस दौरान हेड कान्स्टेबल विनोद यादव और मुन्ना चौहान मौजूद रहे।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
गोवध का आरोपी गिरफ्तार

Previous article


