Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeउत्तर प्रदेशगोरखनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी

गोरखनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी

गोरखपुर. उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के प्रसिद्ध गोरखनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की सूचना से हड़कंप मच गया. नववर्ष के पहले दिन गोरखनाथ मंदिर को उड़ाने की धमकी पुलिस को डायल 112 पर मिली. गोरखनाथ मंदिर उड़ाने की धमकी की सूचना मिलने पर डीएम और एसएसपी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए. हालांकि, पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में जांच हुई तो सब कुछ सामान्य मिला. इस दौरान सर्विलांस सेल की मदद से गोरखनाथ पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार के वैशाली निवासी कुर्बान अली के तौर पर हुई है. आरोपी कुर्बान गोरखनाथ इलाके में रहकर बेकरी की दुकान पर काम करता है. कुर्बान अली ने रविवार को पुलिस को डायल 112 पर सूचना दी कि चार बदमाश काला कपड़ा पहने गोरखनाथ मंदिर में बम लेकर घुस गए हैं. वह ब्लास्ट करने वाले हैं. पुलिस सूचना के बाद हरकत में आ गई. सर्विलांस की मदद से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. एसएसपी डॉ . गौरव ग्रोवर ने बताया है कि पुलिस को मंदिर में बम होने की सूचना देने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल, आरोपी से पूछताछ की जा रही है. शुरुआती जांच में आरोपी सिरफिरा लग रहा है. एसएसपी के मुताबिक सिरफिरे ने नये साल के मौके पर पुलिस को परेशान करने के मकसद से इस तरह की सूचना दी होगी. बावजूद, इसके बाकी पहलूओं की जांच की जा रही है.

Share Now...