जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के गोबरा गांव में बुधवार की सुबह पूर्व ग्राम प्रधान इंद्रावती देवी की अध्यक्षता में पांच दिवसीय श्रीमदभागवत कथा व भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ किया गया। इस दौरान सैकड़ों ग्रामीणों ने कलश यात्रा में भाग लेकर पूरे गांव का भ्रमण किया। कलश यात्रा को जहां जगह-जगह लोगों ने फुल बरसा कर स्वागत किया। कलश यात्रा में पूर्व ग्राम प्रधान इंद्रावती देवी व केराकत सपा विधान सभा अध्यक्ष नीरज पहलवान आगे चल रहे थे। कलश यात्रा जब ज्ञान यज्ञ स्थल पर पहुंची तो कथा वाचक स्वामी राम किंकर महाराज वेद मंत्रों के साथ भागवत स्थल पर कलश स्थापित कराते ही पूरा पंडाल श्री कृष्ण एवं श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। भागवत कथा के महत्व को बताते हुए स्वामी राम जी किंकर महाराज ने बताया कि राजा परीक्षित ने राजपाठ छोड़कर श्रीमद् भागवत कथा सुनी थी। जीवन में कुछ पाने के लिए वैराग्य एवं त्याग की जरूरत पड़ती है और उन्होंने यह भी कहा कि जन्म भूमि से बढ़कर कोई तीर्थ नहीं है। भागवत कथा का आयोजन लोग अपनी जन्म भूमि पर ही कराते हैं जिससे उन्हें दोहरा पुण्य प्राप्त होता है। मानव के शरीर में बचपन, युवा एवं बुढ़ापा आता है। इसलिए गृह कार्य के साथ-साथ हमें भगवान की कथा भी सुननी चाहिए। कार्यक्रम में आए हुए सभी आगन्तुको का नीरज पहलवान ने स्वागत सत्कार किया।
― Advertisement ―
जिलाधिकारी ने लिया 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों का जायजा
जौनपुर। 11वें अन्तरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर 21 जून को प्रात: 6:00 बजे से शाही किले में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। योग...
गोबरा गांव में पांच दिवसीय श्रीमदभागवत कथा हुआ शुभारंभ
