Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानमंडल की संयुक्त समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों और जनपद में चल रही निर्माणाधीन...
Homeअपना जौनपुरगुरु नानक देव की जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा

गुरु नानक देव की जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा

जनपद में धूमधाम से मनाया गया ५५३वां प्रकाशोत्सव पर्व

शोभायात्रा में शामिल पंच प्यारे

जौनपुर धारा, जौनपुर। गुरुनानक देव का ५५३वां प्रकाशोत्सव पर्व मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। शाम छह बजे सुन्दर गुरुद्वारा ओलंदगंज से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जो शहर भ्रमण करती रात नौ बजे के बाद गुरु तेगबहादुर तपस्थान रासमंडल गुरुद्वारा पर जाकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में आगे आगे घोड़ा, उसके पीछे बैंडबाजा, उसके पीछे रथ पर गुरुग्रंथ साहिब को विराजमान किया गया था। उस पर गुरु तेगबहादुर तपस्थान रासमंडल के ग्रंथी ज्ञानी पदासीन थे। उक्त रथ के पीछे प्रसाद वितरण करते लोग चल रहे थे। रथ के आगे पंच प्यारे के रूप में चल रहे थे। इसके पूर्व गुरुद्वारा रासमंडल में सबद कीर्तन हुआ। गुरु सिंह सभा के मीडिया प्रभारी ने बताया कि सुबह १० बजे अखण्ड साहिब पाठ समाप्त होने पर ११ बजे तक रासमंडल गुरुद्वारा के ग्रंथी ने कीर्तन किया। शोभायात्रा के रासमंडल गुरुद्वारा पहुंचने पर जत्थे ने कीर्तन अरदास किया। तत्पश्चात भंडारा का आयोजन हुआ। सभी कार्यक्रम गुरुग्रंथ साहिब की छत्रछाया में सम्पन्न हुआ।

Share Now...