Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरगुरु गोविंद सिंह के चारों पुत्रों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर...

गुरु गोविंद सिंह के चारों पुत्रों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नवाया शीश

जौनपुर। नगर के हनुमान घाट नदी तट पर राष्ट्रवीर सेना ने भारत माता व चारों वीर बलिदानी साहिबजादे अजीत सिंह, जुझार सिंह, फतेह सिंह, जोरावर सिंह के चित्रों पर सरदार सतवंत सिंह अजय उपाध्याय ने माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम शुभारंभ किया। सेना अध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि 1699में मुस्लिम आक्रांताओं द्वारा सनातन धर्मियों को निशाना बनाया जाने लगा तो गुरु गोविंद सिंह गुरु तेग बहादुर ने खालसा पंथ की स्थापना कर पुरे देश को आतंकायियों से बचाया सतवंत सिंह ने चारों बलिदानीयों के जीवन वृत्तांत बताया। अजय उपाध्याय ने भी उनके संघर्षों से साक्षात्कार कराया कार्यक्रम में नीरज सेठ, सियाराम गुप्ता, हिमाचल सेठ, डॉ.सूरज जायसवाल, राजेन्द्र खत्री, मंगल सेठ, कृष्णा, शिवम् जायसवाल, अनिकेत, राहुल सेठ, गुरु प्रसाद आदि लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित किया।

Share Now...