Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजनगुनीत मोंगा ने ऑस्कर विनिंग स्पीच रोकने पर तोड़ी चुप्पी

गुनीत मोंगा ने ऑस्कर विनिंग स्पीच रोकने पर तोड़ी चुप्पी

ऑस्कर 2023 में मशहूर फिल्ममेकर गुनीत मोंगा की शॉर्ट फिल्म द एलिफेंट व्हिस्पर्स ने खिताब जीता. इस बीच अपनी विनिंग स्पीच के कट ऑफ मामले पर अब गुनीत ने चुप्पी तोड़ी है. ऑस्कर 2023 में भारतीय फिल्मों का बोलबाला काफी रहा. इस साल के ऑस्कर में साउथ सिनेमा के दिग्गज डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म ‘आर आर आर’ के ‘नाटू नाटू’ को बेस्ट ऑरिजनल कैटेगरी सॉन्ग और बॉलीवुड फिल्ममेकर गुनीत मोंगा  की डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्पर्स’ को बेस्ट शॉर्ट फिल्म कैटगरी में खिताब मिला. इस दौरान गुनीत मोंगा के साथ 95वें ऑस्कर में भेदभाव की खबर सामने आई, जिसमें गुनीत को विनिंग स्पीच में ज्यादा नहीं बोलने दिया गया. इस मामले को लेकर अब गुनीत मोंगा ने चुप्पी तोड़ी है. ऑस्कर अवॉर्ड 2023 में अपनी डॉक्यूमेंट्री ‘द एलिफेंट व्हिस्पर्स’ के जरिए जीत हासिल करने वाली गुनीत मोंगा ने हाल ही में बॉम्बे टाइम्स को इंटरव्यू दिया है. इस इंटरव्यू के दौरान गुनीत मोंगा ने उस मामले पर बात की जब ऑस्कर में जीत हासिल करने के बाद स्टेज पर विनिंग स्पीच के दौरान फिल्ममेकर को बीच में रोक दिया गया. इस मामले पर गुनीत ने कहा है कि ‘लोगों को इस बात का बहुत बुरा लग रहा है कि ऑस्कर में जीत हासिल करने के बाद मुझे बोलने नहीं दिया गया, जिसको लेकर अकादमी को काफी खरी-खोटी सुनाई जा रही है.’सोशल मीडिया पर कई सारे वीडियो और ट्वीट के जरिए अकादमी के इस बर्ताव के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की जा रही हैं. मुझे मेरी बात को कहने का मौका नहीं दिया गया है. ये पूरे भारत का लम्हा था, जिसे मुझसे छीन लिया गया. मैं बस इतना कहना चाहती थी कि मेरी फिल्म भारत के प्रोडेक्शन में बनी पहली फिल्म है, जिसने ऑस्कर अपने नाम किया है.’आज पूरा देश गुनीत मोंग की तारीफ कर रहा है और उनको बधाईंया दे रहा है. ये लाजिमी भी है क्योंकि गुनीत मोंगा की शॉर्ट फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्पर्स’  पहली ऐसी भारतीय डॉक्यूमेंट्री फिल्म है, जिसे ऑस्कर का खिताब मिला है.

Share Now...