Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जातिसूचक और अपमानजनक टिप्पणियों के विरोध में सुभासपा ने सौंपा ज्ञापन

जौनपुर में सुभासपा ने जातिसूचक एवं अपमानजनक टिप्पणियों के विरोध में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई, पीड़ितों को सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की मांग की।
Homeअपना जौनपुरगिर रहे टूटे व जर्जर पोल, जिम्मेदारों को नहीं जीवन का मोल

गिर रहे टूटे व जर्जर पोल, जिम्मेदारों को नहीं जीवन का मोल

जौनपुर धारा,जौनपुर। नगर में जर्जर खंभों के सहारे बिजली आपूर्ति हो रही है। इसे बदलने के लिए जिले में योजनाओं के तहत कार्य तो किया जाता है लेकिन खम्भों की दशा जस की तस बनी हुई है। जर्जर खंभे व तारों को बदलने का कार्य कुछ इलाकों तक ही सिमट कर रह जाता है।

बिजली विभाग के तरफ से जर्जर तार व खंभों को कई बार चिन्हित किया गया लेकिन मामला आगे नहीं बढ़ सका। जिससे अब तक कई हादसे होते-होते बच गयें है। अक्सर जब पोल गिरने की स्थिति में आ जाता है तब बिजली प्रशासन की नींद खुलती है। फिर चाहे वह विद्युत वितरण निगम हो नगर पालिका का प्रकाश विभाग, दोनो के खंभों पर लोहे के इंगल से वेल्डिंग के सहारे रोका जाता है। सोमवार को नगर पालिका की लापरवाही के कारण एक बड़ा हादसा होने से बच गया। जहां दिन में राहगीरों के आवागम के समय ही नगर पालिका के प्रकाश विभाग का खंभा टूटकर गिर पड़ा। यह तो संयोग अच्छा था कि उसी के ठीक बगल में विद्युत विभाग का पोल हो के कारण खंभा पोल से प्रवाहित बिजली के प्लास्टिक कोटेट तार पर जा गिरा और उसी सहारे रूका रहा जमीन पर नहीं गिरा नहीं जान-माल की हानि भी हो सकती थी। हालांकि बाद में नगर पालिका के कर्मियों ने पोल को लोहे से वेल्डिंग कराकर फिर से उसी स्थान पर स्थापित कर दिया। क्षेत्रवासियों में इस बात की भी अंदेशा जताई गई कि वह पोल अगर प्लास्टिक कोटेड तारों पर न गिरकर ११००० वोल्टेज के तार पर गिरा होता तो भी किसी बड़े हादसे से नाकारा नहीं जा सकता था। इसी तरह से नगर के अन्य क्षेत्रों में भी बिजली व नगर पलिका विभाग के तमाम खंभे हादसे को दावत दे रहें हैं। इन विभागों को चाहिये कि तमाम खंभो को चिन्हित कर उन्हे बदलने का कार्य शुरू कर दें।