जौनपुर धारा, मछलीशहर। स्थानीय क्षेत्र में विकास कार्य के चलते अपनी पहचान बनाने वाले आई ए एस गंगादीन की प्रथम पुण्यतिथि पर गांव में पार्क की स्थापना की गई। पार्क में उनकी स्मृति को चिरस्थाई करने के लिए मूर्ति की स्थापना की गई। एक समारोह का आयोजन कर मूर्ति का अनावरण उक्त की पत्नी अर्चना और ब्लाक प्रमुख भाई गोपेश ने किया। दिवंगत आईएएस गंगादीन की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलिसभा का आयोजन जमालपुर गांव में हुआ। पूरे सेवाकाल गांव के विकास लिए समर्पित रहे। गंगादीन ने जमालपुर गांव में नगरों जैसी सुविधा उपलब्ध कराई है। गुरुवार को उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में बने पार्क में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। उक्त की पत्नी अर्चना और ब्लाक प्रमुख भाई गोपेश ने प्रतिमा का अनावरण किया। उक्त अवसर पर पुत्र शाश्वत, पुत्र वधू किंजल, उद्योगपति भाई राजेश यादव, मनीष यादव, सुमन यादव, नागेंद्र यादव उपस्थित रहे। पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर, सेवानिवृत अपर स्वास्थ्य निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ.बी.राय, डॉ.तेज बहादुर, डॉ.अभयनाथ, योगेंद्र यादव समेत भारी संख्या में ग्रामीण, बीडीसी, ग्राम प्रधान शामिल हुए।
― Advertisement ―
“क्या जौनपुर के ड्रीमलैंड मेले में हो सकता है बड़ा हादसा? जांच में खामियां, फिर भी आधी रात तक चल रहे झूले”
ड्रीमलैंड मेला जौनपुर में प्रशासन की समय सीमा के बावजूद झूले आधी रात तक चल रहे हैं। पीडब्ल्यूडी जांच में तकनीकी खामियां मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
गांव में नगरों जैसी सुविधा मुहैया कराने के लिए याद किए जाते हैं गंगादीन


