Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeउत्तर प्रदेशगांव में घुसे तेंदुए ने छह लोगों पर किया हमला

गांव में घुसे तेंदुए ने छह लोगों पर किया हमला

  • जबड़े और पंजे में अटकी रही एक शख्स की सांसें

महाराजगंज. उत्तर प्रदेश में दिल को दहला देने वाली एक घटना हुई है. यहां एक तेंदुए ने इंसान पर हमला करते हुए उसे अपना शिकार बनाने की भरपूर कोशिश की लेकिन समय रहते लोगों की नजर पड़ी जिसके बाद बमुश्किल वो शख्स अपनी जिंदगी बचा सका. तेंदुए के जबड़े और पंजे में इंसान की सांस अटकी रही. इस दौरान शोर शराबे के बाद इंसान को तेंदुए ने छोड़ा.

मामला यूपी के महाराजगंज जनपद का है. जनपद के उत्तरी चौक रेंज के जंगल से भटक कर एक तेंदुआ नौतनवा इलाके के रामनगर मरचहवा टोले पर पहुंच गया था. खतरनाक तेंदुआ ने आबादी में घुसकर जबर्दस्त उत्पात मचाया और छह ग्रामीणों पर हमला बोल कर उन्हें घायल कर दिया. तेंदुए के हमले में ग्रामीणों की बड़ी मुश्किल से जान बची. इस दौरान एक ग्रामीण पर तो तेंदुए ने पंजे और जबड़े से हमला बोला और उसकी छाती पर चढ़ गया लेकिन किसी तरह से बमुश्किल उस इंसान की जान बच सकी. इसके अलावा तेंदुए ने कई लोगों को अपने पंजे और जबड़े से हमला कर घायल किया. महाराजगंज जनपद के सोगी वर्मा वन्यजीव प्रभाग के जंगलों से आए दिन तेंदुआ भटक कर रिहायशी इलाकों में आकर तांडव मचाते हैं तेंदुए के हमले से घायल ग्रामीणों को नौतनवा के अस्पताल में भिजवाया गया जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने तीन ग्रामीणों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. बाकी घायलों को अस्पताल में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई. आपको बता दें कि महाराजगंज जनपद के सोहगी वरवा वन्य जीव प्रभाग के उत्तरी चौक रेंज के रामनगर मरचहवा गांव के समीप जंगल से भटक कर तेंदुआ रिहायशी इलाकों में घुसा था. तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की तरफ से रेस्क्यू अभियान चलाया गया. मौके पर लोगों की नाराजगी को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात कर दी गई है. हालांकि अभी तक तेंदुए का पता नहीं चल पाया है. वन विभाग की टीम जाल और पिंजरे के सहारे बेकाबू हुए तेंदुए को काबू करने की कोशिश में जुटी हुई है.

Share Now...