― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरगरीबों की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं

गरीबों की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं

जौनपुर धारा,खुटहन। पनौली ग्राम प्रधान बिन्दू वर्मा ने सोमवार को अपने पैतृक आवास पर लगभग तीन सौ जरूरतमंदो को कंबल दिए। जिसे पाकर उनके चेहरे खिल उठे। उन्होने कहा कि निर्बल, बीमार, बृद्ध, दिव्यांग व गरीबों की सेवा से बढ़कर दुनिया में कोई धर्म नहीं है। हमारे धर्मग्रंथों में भी वâहा गया है कि किसी के अंतःकरण से निकली दुआ या बद्दुआ दोनों का असर अवश्य होता है। हम सेवा के बल पर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। वहीं उनका तिरस्कार करने से जो बद्दुआ मिलती है उसके लिए बाद में कोई प्रायश्चित का रास्ता भी नहीं होता। उसे इसी जीवन काल में खुद को ही भोगना पड़ता है। उन्होंने सभी सक्षम ब्यक्तियो को जरूरतमंदो की सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया। इस मौके पर रामधारी, कश्यप, प्रमिला गौतम, सिंगारी गौतम, सुक्खू यादव, संजय गुप्ता, सुरेश गुप्ता, मनोज पासवान, राजेश कन्नौजिया आदि मौजूद रहें।

Share Now...