Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जातिसूचक और अपमानजनक टिप्पणियों के विरोध में सुभासपा ने सौंपा ज्ञापन

जौनपुर में सुभासपा ने जातिसूचक एवं अपमानजनक टिप्पणियों के विरोध में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई, पीड़ितों को सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की मांग की।
Homeअपना जौनपुरगरीबी सफलता में नहीं बनती बाधक : डॉ.रणजीत सिंह

गरीबी सफलता में नहीं बनती बाधक : डॉ.रणजीत सिंह

  • महेंद्र प्रताप सिह चैरीटेबल द्वारा छात्रों में बांटी स्कॉलरशिप

जौनपुर धारा,सुइथाकला। मंगलवार को क्षेत्र के बिरैली गांव में हुई एक चैरिटी के दौरान बतौर मुख्य अतिथि गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर के पूर्व प्रधानाचार्य व स्काउट गाइड के जिला मुख्यायुक्त डॉ.रणजीत सिंह ने सफलता के लिए गरीबी को बाधक नहीं माना। इस दौरान 72मेधावी छात्र-छात्राओं में स्कालरशिप बांटी गई। चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक महेंद्र प्रताप सिंह की स्मृति में आयोजित हुए  कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि ने किया। इसके पूर्व ट्रस्ट निदेशक डॉ.अभिषेक सिंह द्वारा अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। शुभारंभ अवसर पर अपने दिए गए उद्बोधन को आगे बढ़ाते उन्होने इतिहास को साक्षी मानकर कहा कि आज तक वे ही सफलता को प्राप्त किए, जिन्होंने कठिन समय में भी संघर्ष पथ से डिगे नहीं और निरन्तर संघर्ष करते रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में बड़ौदा यूपी बैंक में प्रबन्धक रहे शिव प्रसाद सिंह भुलाने व हरदोई से आए बीएड विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.सुधीर सिंह ने भी अपना विचार रखा। तत्पश्चात  अतिथियों द्वारा 72मेधावी छात्र-छात्राओं में स्कालरशिप बांटी गई। इस दौरान कक्षा 9 से 11वीं तक 500 तथा 12वीं के 30छात्रों को 1100रुपए प्रति छात्र स्कालरशिप बंटी। उन्होने इस तरह से समाज में किए जाने वाले कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि गरीब तबके और मध्यम श्रेणी के बच्चों के भविष्य को उज्जवल करने और उनको आगे बढ़ने की दिशा में यह कदम मील का पत्थर साबित होगा। इस दौरान संजय वर्मा, दीपक सिंह, विनय सिंह, धनुषधारी पांडेय, यज्ञ नारायण तिवारी, सत्येंद्र कुमार, माधव समेत अन्य लोग रहे। संचालन डॉ.बृजेश सिंह ने किया।