― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : गणपति बप्पा की हुई मंगल आरती, लगे जयकारे

Jaunpur Dhara News : गणपति बप्पा की हुई मंगल आरती, लगे जयकारे

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। विनायक गणपति पूजा समिति मोहल्ला गुड़हाई के पण्डाल में गणेश महोत्सव के सातवें दिन शुक्रवार देर रात्रि को भगवान गणेश की महाआरती का आयोजन किया गया। जहां सैकड़ो की तादाद में महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों की भीड़ उमड़ पड़ी। विनायक गणपति पूजा के पंडाल में मुख्य यजमान के रूम में पहुंचे भरत मिलाप मेला महासमिति के अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता पिंटू व इंजी.उमाशंकर गुप्ता समेत आदि लोगों ने सिद्धिविनायक भगवान गणेश की सामूहिक रूप से 51दीपों की आरती की। भगवान गणेश की ढोल नागड़ा महा आरती देखने के लिए सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु पंडाल में इकट्ठा हो गए। आरती के प्रसाद भव्य भण्डारे का आयोजन किया गया था। जिसमें हजारों की संख्या में लोग पहुंचकर प्रसाद को ग्रहण किये। रंग-बिरंगे झलारों एवं राडो से पंडाल को आकर्षक रूप दिया गया था। प्रयागराज से आए गायक अतुल पांडे व गायिका गुड़िया पाठक ने भक्ति गीतों पर समां बांधा। कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। जिसे देखने के लिए देर रात तक दर्शन डटे रहे। इस अवसर पर भोलानाथ, अनिल कुमार भूरे, राहुल गुप्ता, कार्तिकेय गुप्ता, रिशु गुप्ता, शिवप्रसाद गुप्त सीके, विपुल गुप्ता, पवन गुप्ता, दीपू गुप्ता, मृदुल कुमार आकाश गुप्ता गोलू, राहुल मसाला, शिवम गुप्ता, राजेश गुप्ता, सनी गुप्ता व क्रांति गुप्ता आदि ने पंडाल में सहयोग किया।

Share Now...