जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर उद्योग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल ने सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह को सीवर लाइन, जल निगम तथा अन्य विभाग द्वारा शहर में जगह-जगह किए गए गड्ढों को कार्य सम्पन्न कर बंद करने का ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मण्डल ने कहा कि बारिश के मौसम में आने वाले त्योहारों को देखते हुए नगर के महत्वपूर्ण मार्गों पर पहले से किये गए गड्ढों को बन्द कर बरसात तक कोई भी गड्ढा न खोदे जाने का निवेदन किया, जिससे व्यापारियों व आम जनता को किसी भी तरह का नुकसान ना उठाना पड़े। सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह ने आश्वासन दिया कि व्यापार मंडल के मांगों को अवश्य ध्यान दिया जाएगा और जल्द ही संबंधित विभाग को निर्देशित किया जायेगा। प्रतिनिधि मण्डल में उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी और प्रदेश मंत्री महेंद्र सोनकर ने बताया कि पूरे शहर में इस समय व्यापार करना दूभर हो गया है। कोई भी ग्राहक आता है तो जगह-जगह गड्ढे खोदे जाने के कारण दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। उक्त अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अरशद कुरैशी, रवि श्रीवास्तव, जिला महामंत्री रामकुमार साहू, नगर महामंत्री मनोज कुमार साहू, सतीश अग्रहरी, संतोष साहू, हफीज शाह, संजीव यादव, डी.के.अग्रहरी, संजय जाडवानी, शाहिद मंसूरी, अरविन्द जायसवाल, विमल भोजवाल, प्रदीप सिंह, सरदार रंजीत सिंह, अतुल जायसवाल, रमेश श्रीवास्तव, मो.अजीम, अनिल वर्मा, संजय साहू, मुन्नालाल अग्रहरि, उपस्थित रहे सभी व्यापारियों का आभार नगर महामंत्री मनोज कुमार साहू ने व्यक्त किया।
― Advertisement ―
जौनपुर को मिला नया पीपापुल: बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
जौनपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक बने पीपापुल (प्लाटून पुल) का रविवार को लोकार्पण...
गड्ढा मुक्त को लेकर व्यापार मंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट का सौंपा ज्ञापन

Previous article
Next article


