Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeदेशखिलाड़ी लाल बैरवा ने की पायलट को सीएम बनाने की पैरवी

खिलाड़ी लाल बैरवा ने की पायलट को सीएम बनाने की पैरवी

राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष और कांग्रेस विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा ने पायलट के खिलाफ सीएम अशोक गहलोत के बयानों के लिए उन पर निशाना साधा है और पायलट को सीएम बनाने की पैरवी की है. बैरवा ने कहा कि गुजरात चुनाव और भारत जोड़ो यात्रा के बाद राजस्थान का फैसला हो जाएगा. बैरवा ने कहा कि गहलोत वरिष्ठ नेता हैं, उन्हें पार्टी ने बहुत कुछ दिया है अगर आलाकमान उन्हें बदलना चाहता है तो उन्हें परेशान नहीं होना चाहिए. गहलोत का बयान दुखदाई है. गहलोत की बातों से बगावत का संदेश जाता है.

बैरवा ने दावा किया कि आलाकमान ने सब कुछ तय किया हुआ है, सही समय पर सब हो जाएगा. जिस दिन एक–एक विधायक से बात की जाएगी, उस दिन साफ हो जाएगा कि कौन किसके साथ है. पायलट युवा हैं और देश भर में लोकप्रिय हैं. पायलट गंभीर नेता हैं और कांग्रेस में गांधी परिवार के बाद सबसे लोकप्रिय हैं. एक अहम बात यह है कि बैरवा 2020 में पायलट के साथ बगावत करने वाले डेढ़ दर्जन विधायकों में शामिल नहीं थे. बैरवा ने कहा कि जनता की भावना और आलाकमान के फैसले में मेरा भी मत है कि पायलट मुख्यमंत्री बनें. कारण कि वे उप मुख्यमंत्री रहे हैं. आज की तारीख में ऐसा कौन सा चेहरा है, जो उनके बराबर है. राजस्थान में सोशल इंजीनियरिंग के साथ नई टीम गठित कर दें. गहलोत दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष और पायलट यहां सीएम तो फिर हमें कौन हरा सकता है. बताते चलें, यह पहली बार नहीं है कि जब बैरवा खुलेआम पायलट को सीएम बनाने की मांग कर चुके हैं. यह तीसरी बार है, जब उन्होंने पायलट को सीएम बनाने की मांग की.

Share Now...