Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरखाद्य सुरक्षा को लेकर करें जागरूक : डीएम

खाद्य सुरक्षा को लेकर करें जागरूक : डीएम

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक शुक्रवार देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि मध्याह्न भेजन, सरकारी गल्ले की सस्ती दुकानों व शराब की दुकानों का जारी खाद्य पंजीकरण/खाद्य अनुज्ञप्ति का नवीनीकरण ससमय करा ले अन्यथा कालातीत होने की स्थिति में विलंब शुल्क अतिरिक्त देय होगा। जिलाधिकारी द्वारा कहा गया कि शासन के स्तर से लोगों में खाद्य सुरक्षा को लेकर जन जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएं। लोगों को पारंपरिक आहार की ओर प्रोत्साहित किया जाए। मिलावटखोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। खाद्य विभाग व पुलिस विभाग समन्वय स्थापित कर मिलकर इस दिशा में कार्य करें। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि स्ट्रीट फूड हब विकसित करने हेतु अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद जौनपुर, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारी संयुक्त रूप से आवश्यक कार्यवाही करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राम अक्षैबर चौहान, समिति के समस्त सदस्य एवं खाद्य औषधि एवं प्रशासन विभाग के सभी अधिकारीगण मौजूद रहे।