Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरखाद्य सुरक्षा अधिकारी ने चलाया जागरूकता अभियान

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने चलाया जागरूकता अभियान

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिले के जलालपुर चौराहे पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी केराकत डा. तूलिका शर्मा द्घारा खाद्य पंजीकरण का कैंप लगाकर व्यापारियों, ठेले चाट वाले, चाय वाले, ठंडा बेचने वाले का खाद्य पंजीकरण किया गया जिसमें 45 लोगों ने आवेदन किया जिसमें 37 नया पंजीकरण एवं 8 पुराने पंजीकरण का नवीनीकृत किया गया। व्यापारियों को मिलावट के प्रति वह साफ सफाई के लिए जागरूक भी किया। डा. शर्मा ने दुकानदारों से विधिक नमूना संग्रहित कर विश्लेषण हेतु खाद्य प्रयोगशाला के द्वारा जांच किया गया। खाद्य पदार्थ विक्रेताओं को जागरूक करते हुए बताया कि स्टीकर को ध्यान पूर्वक देखें कि प्रोडेक्ट बनाने वाले ने अपना नाम पता दिया है या नहीं। साथ ही लिखे शब्दों का मिलान करके लें कि लगे स्टीकर पर लिखे शब्दों का मिलान करके ही सामानों का सेवन करें। परतयुक्त फलों को न बेचा जाए। यह हानिकारक रसायन युक्त होते हैं जो दीर्घ समय तक प्रयोग पर स्वास्थ्य के लिए गंभीर समस्या कारक होते उपभेक्ताओं को भी जागरूक किया गया व अपील की गई कि खाद्य पदार्थ खरीदते व बिक्री करते समय भी सतर्कता बरतें।