Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

  • दहेज को लेकर समस्याओं के लिये प्रशासन ने जारी किया शिकायती नम्बर

जौनपुर धारा, जौनपुर। दहेज प्रतिषेध अधिकारी/जिला प्रोबेशन अधिकारी ने अवगत कराया है कि दहेज एक सामाजिक बुराई है। जिसके कारण समाज में महिलाओं के प्रति अकल्पनीय यातनाएँ और अपराध उत्पन्न हुए हैं तथा भारतीय वैवाहिक व्यवस्था प्रदूषित हुई है। दहेज शादी के समय दुल्हन के ससुराल वालों को लड़की के परिवार द्वारा नकद या वस्तु के रूप में किया जाने वाला भुगतान है। आज सरकार न केवल दहेज प्रथा को मिटाने के लिये बल्कि बालिकाओं की स्थिति के उत्थान के लिये कई कानून और योजनाओं द्वारा सुधार हेतु प्रयासरत है। इस समस्या से छुटकारा पाने में लोगों की सामाजिक और नैतिक चेतना को प्रभावी बनाना, महिलाओं को शिक्षा तथा आर्थिक स्वतंत्रता प्रदान करना एवं दहेज प्रथा के खिलाफ कानून को प्रभावी ढंग से लागू करना मददगार हो सकता है। दहेज प्रथा न केवल अवैध है बल्कि अनैतिक भी है। इसलिये दहेज प्रथा की बुराइयों के प्रति समाज की अंतरात्मा को पूरी तरह से जगाने की जरूरत है। ताकि समाज में दहेज की मांग करने वालों की प्रतिष्ठा कम हो जाए। दहेज सम्बन्धित किसी भी शिकायत के लिये दहेज प्रतिशेध अधिकारी बिजय कुमार पाण्डेय मोबाइल नम्बर 7518024045 अथवा 181 महिला हेल्प नंबर पर कॉल कर सकते हैं।

  • युवक ने फांसी लगा आत्महत्या

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बरगांव में एक युवक ने पेड़ से फांसाr लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। जानकारी के अनुसार खतीरपुर भैंसा निवासी 30वर्षीय सिंटू यादव अपने पशुओं को लेकर बरगांव पोखरा पर चराने व नहलाने गया था। दोपहर में अचानक हुआ पेड़ से गमछे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। आसपास टहल रहे लोगों ने देखा। इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

Share Now...