Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

अज्ञात कारणों से लगी आग, गेहूं की फसल जलकर राख

जौनपुर धारा,बदलापुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कमालपुर गांव में अज्ञात कारणों से आग लगने से तीन किसानों के गेहू के फसल जल कर राख हो गया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक देवरामपुर गांव निवासी लालता गौतम व राधेश्याम गौतम एवं कमालपुर गांव निवासी दयाशंकर यादव के खेत मे दोपहर करीब 1 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। ग्रामीणों की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं आग लगने की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे राजस्व कर्मचारी मौके पर पहुच कर आवश्यक कार्यवाही मे जुटे हैं।

दहेज हत्याकांड से संबंधित दो अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर धारा,जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष बदलापुर रोहित कुमार मिश्र के कुशल नेतृत्व में दो वाछिंत अभियुक्त दिलीप पुत्र नारायण व निलेश पुत्र दिलीप निवासी ग्राम भीमपुर थाना बदलापुर को दहेज हत्याकांड से संबंधित मुकदमा संख्या 45/24 में कारण गिरफ्तारी बताते हुए सोमवार को खजुरन मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रेषित किया।

डायजापाम के साथ एक युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे

जौनपुर धारा,जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के योगीनाथ तिराहे पर चेकिंग के दौरान कोतवाली पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को डायजपाम के साथ गिरफ्तार कर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया। पकड़ा गया युवक  पशु तस्कर बताया जाता है।

नगर के सुल्तानपुर मार्ग स्थित योगीनाथ तिराहे पर सोमवार की सुबह उप-निरीक्षक आनंद कुमार प्रजापति ने हमराहियों के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। जिसे हमराहियों ने दौड़ कर पकड़ा तलाशी के दौरान युवक के पास से लगभग 70 ग्राम डायजापाम बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान युवक अपना नाम मोहम्मद सलमान पुत्र अबरार कुरैशी निवासी क्षेत्र के अरंद गांव का रहने वाला बताया। पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया।

रिहायशी मड़हे में लगी आग को बुझने में अधेड़ झुलसा

जौनपुर धारा,जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के सखोई गांव में सोमवार को एक रिहायशी मड़हे में आग लग गयी। आग बुझाने में 62वर्षीय अधेड़ गम्भीररूप से झुलस गए। मड़हे में रखा हजारों रुपए का सामान जल गया। ऊक्त गांव निवासी अखिलेश सिंह अपने दरवाजे पर बैठे थे। अचानक उनके मड़हे में आग की लपटें उठने लगी। वे मड़हे में रखे सामान को बचाने के चक्कर में खुद आग की चपेट में आ गए। लोगों ने उनके उपर कम्बल आदि डालकर आग को बुझाया। उन्हें उपचार के लिए शहर के एक निजी चिकित्सालय में ले जाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है खतरे से बाहर है।