बलात्कार का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
जौनपुर धारा, जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मुकदमे में वांछित आरोपित को गुरुवार की रात गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी एसआइ यजुवेंद्र कुमार सिंह ने बताया मिले सुराग पर एसआइ इंद्रमणि यादव ने टीम के साथ दबिश देकर रामपुर कटाहित खास निवासी आरोपित शिव कुमार पाठक को उसके घर से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में हेड कांस्टेबल मुमताज अली, धर्मदत्त यादव, रणजीत यादव व कांस्टेबल प्रवेश चौहान भी रहे। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया। न्यायालय ने आरोपित को 14 दिन की कस्टडी में जिला कारागार भेज दिया। घटना पिछले महीने की है। पीड़िता की तहरीर पर दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही नामजद आरोपित फरार चल रहा था।
गांजा के साथ युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे
जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत एराकियाना मोहल्ला स्थित पेट्रोल पम्प पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ा तलाशी के दौरान झोले में अवैध रूप से गांजा के साथ गिरफ्तार किया।
शुक्रवार की सुबह उपनिरीक्षक मंशाराम गुप्ता अपने हमराहियो के साथ एराकियाना मोहल्ला स्थित पेट्रोल पम्प पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर ने सूचना दिया कि एक युवक गांजा लेकर आ रहा है। पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को झोले के साथ पकड़ा तलाशी के दौरान युवक के पास से एक किलो से अधिक गांजा बरामद किया। पूछताछ के दौरान युवक ने नाम पता क्षेत्र के ढ़ढवारा कला गांव निवासी मोहम्मद आसिफ पुत्र मोहम्मद इसराइल बताया। पुलिस ने हिरासत में ले एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया।
महिला ने पति को छोड़ कर दूसरे से शादी,मायूस पति घर लौटा
जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के एक गांव का 28वर्षीय महिला ने अपने पति को छोड़कर दूसरे युवक से शादी कर लिया। पत्नी के छोड़कर जाने के बाद निराश पति शुक्रवार को घर लौट आया।
उक्त गांव निवासी युवक गुजरात के अंकलेश्वर में सब्जी का व्यवसाय करता है। सात वर्ष पूर्व युवक की शादी हुई थी। तीन वर्ष पहले युवक अपने पत्नी को भी साथ ले गया था। अभी तक युवक पिता नही बन पाया। बताया जाता है कि पिछले एक वर्ष से पत्नी का उसके पड़ोसी से प्रेम सम्बन्ध बन गया था। जिसको लेकर दोनों में काफी लड़ाई भी होती थी। एक हफ्ते पहले पड़ोसी से महिला ने मंदिर में शादी कर लिया। उसके बाद काफी पंचायत भी हुई। लेकिन महिला ने मना कर दिया। वह अब अपने दूसरे पति के साथ ही रह रही है। युवक पत्नी के छोड़े जाने पर काफी निराश हो गया। वह मायूस होकर गांव लौट आया।
दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार
जौनपुर धारा, जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
गुरुवार रात मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपित शिव कुमार पाठक ग्राम रामपुर कटाहित को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उक्त आरोपित की गिरफ्तारी के दौरान कोतवाली पुलिस को भारी विरोध झेलना पड़ा था। ग्रामीणों से हुई झड़प में दो सिपाही को हल्की फुल्की चोट भी लगी थी। मामले की सूचना पर सीओ अजीत सिंह चौहान मछलीशहर के अलावा पवारा, मीरगंज, मुंगरा बादशाहपुर थानों की पुलिस के साथ गिरफ्तार किया गया। मामले बाबत क्षेत्राधिकारी ने बताया की सर्किल की पुलिस के साथ मौके पर पहुंच आरोपित को गिरफ्तार कर लिया था।



