Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

भाजपा सरकार में किसानों की हो रही उन्नति

जौनपुर धारा, जौनपुर। उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गन्ना उत्पादक किसानों की चिंता करते हुए गन्ने के मूल्य में प्रति क्विंटल 20 रूपये की वृद्धि कर रामराज्य के शुभागमन का संकेत दे दिया है, गन्ना किसानों ने इस निर्णय के प्रति खुशी जाहिर की है। उक्त बाते भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने एक प्रेस वार्ता में कही। आगे उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की आय दोगुना करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर इस मौके पर पूर्व प्रमुख संदीप सिंह, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह, उमेश सिंह, अजीत सोनकर, अजीत चौहान, सुरेंद्र सिंह आदि किसान मौजूद रहे।

पूर्व प्रवक्ता के निधन पर शोक सभा

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला क्षेत्र के श्री गांधी स्मारक इण्टर कॉलेज समोधपुर के अंग्रेजी के पूर्व प्रवक्ता व विद्यालय प्रबन्ध समिति के सदस्य जगदम्बा प्रसाद पाल के निधन पर गुरुवार को संस्थान परिवार में शोकसभा का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मृतक की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। संकुल प्रबंधक हृदय प्रसाद सिंह रानू ने पूर्व शिक्षक के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। प्रधानाचार्य डॉ.अजेय प्रताप सिंह ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि वह एक कुशल शिक्षक, सीधे -सरल ,विनम्र और अनुशासन प्रिय शिक्षक थे। उनके निधन से विद्यालय परिवार ही नहीं वरन् पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। इस अवसर पर संतोष कुमार सिंह, विनय त्रिपाठी, संतोष कुमार, अजय कुमार सिंह, धर्मदेव शर्मा, प्रेमनाथ सिंह, जितेंद्र बहादुर सिंह, बबलू आदि उपस्थित रहे।