Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

हत्या के प्रयास के दो आरोपित गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। कोतवाली पुलिस ने मारपीट की घटना में आरोपी रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बताया गया है कि 2 जनवरी की रात लगभग 10:00 बजे ताडतला निवासी सुमित कुमार बोस पुत्र अजय कुमार बोस को कुछ लोगों ने लाठी डंडा लोहे के राड से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस घटना में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसमें नामजद दो लोगों को चौकी प्रभारी पुरानी बाजार सुनील कुमार यादव सहयोगी जवानों में हेड कांस्टेबल परमात्मा सिंह कांस्टेबल अरुण कुमार यादव के साथ शनिवार सुबह लगभग 9:30 बजे सद्भावना पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार चंदन सेठ पुत्र रमाशंकर सेठ और आशीष कुमार बोस पुत्र स्वर्गीय सुदीप कुमार निवासी ताडतला का चालान धारा 147 323 504 506 427 615 307 आईपीसी के तहत चलन न्यायालय भेज दिया है।

उपचार के दौरान पल्लेदार की मौत

जौनपुर धारा, जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के शीतला चौकिया मंडी पल्लोदारी कर रहे अज्ञात व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि इसी मंडी में प्रकाश यादव पुत्र अज्ञात उम्र लगभग 55 वर्ष काफी दिनों से रहकर कामता-खाता रहा। अचानक उसकी तबीयत 24 दिसंबर को खराब हो गई। उसे खदेरू सोनकर द्वारा उसे लाकर भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान आज उसकी मौत हो गई। भर्ती के समय उसका नाम प्रकाश यादव निवासी झांसी ही लिखा गया था। फिलहाल अस्पताल प्रशासन ने उसकी लाश को लाश घर में रखवा दिया है और पुलिस को सूचना भेज दिया है।

10 से 25 जनवरी के बीच होगा निःशुल्क खाद्य का आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिला पूर्ति अधिकारी ने अवगत कराया है कि भारत सरकार के योजनान्तर्गत आच्छादित गरीब लाभार्थियों के आर्थिक बोझ को कम करने तथा राष्ट्रीय एकरूपता को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एनएफएसए में आच्छादित अन्त्योदय तथा पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को 01 जनवरी से 05 वर्ष हेतु निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराये जाने का निर्णय लिया है।

उक्त के क्रम में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत माह-जनवरी के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न का, निःशुल्क वितरण 10 से 25 जनवरी 2024 के मध्य किया जायेगा। वितरण अवधि में अन्त्योदय कार्डधारकों को 35किग्रा. खाद्यान्न (14 किग्रा.गेहूं तथा 21 किग्रा.चावल) तथा पात्र गृहस्थी राशन कार्डों से सम्बद्ध यूनिटों पर 05 किग्रा. खाद्यान्न प्रति यूनिट (02किग्रा.गेहूं व 03 किग्रा.चावल) का निःशुल्क वितरण लाभार्थियों में सुनिश्चित कराया जायेगा। खाद्यान्न के निःशुल्क वितरण में पोर्टेबिलिटी ट्रान्जेक्शन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। विक्रेता अपने उपलब्ध स्टॉव्ाâ की सीमा तक पोर्टेबिलिटी ट्रान्जेक्शन कर सकेंगे। उक्त योजनान्तर्गत खाद्यान्न के निःशुल्क वितरण की अंतिम तिथि 25 जनवरी होगी। जिस दिन आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त न कर सकने वाले उपभोक्ताओं हेतु मोबाइल ओ.टी.पी.वेरीफिकेशन के माध्यम से वितरण सम्पन्न किया जा सकेगा। तत्क्रम में जनपद के समस्त उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया जाता है कि वे पूर्व में जारी सोशल डिस्टेन्सिंग के निर्देशो का पालन कराते हुए नियमानुसार लाभार्थियों/राशनकार्डधारकों में खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की उपस्थिति में करना सुनिश्चित करेंगे, साथ ही अपनी उचित दर दुकानों पर उक्त योजना के सम्बन्ध में इसकी सूचना चस्पा करेंगे। ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी खाद्यान्न प्राप्त करने से वंचित न रह जाये।