Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना को लेकर जिलाधिकारी की समीक्षा बैठक

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में मंगलवार देर सायं कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2026 के संबंध में...
Homeअपना जौनपुरखबरे एक नजर में…

31वाँ विश्वविद्यालयीय रोवर्स रेंजर्स समागम 25 से

जौनपुर धारा, मड़ियाहूँ। स्थानीय नगर के खैरुद्दीन गंज वार्ड स्टेशन रोड स्थित मडियाहूँ पीजी कालेज में 31वें विश्वविद्यालयीय रोवर्स रेंजर्स समागम का आयोजन 25-26 मार्च को कॉलेज में सम्पन्न होगा। इस समागम में जनपदीय समागम जौनपुर एवं जनपदीय समागम गाजीपुर की प्रथम और द्वितीय विजेता रोवर्स /रेंजर्स की कुल 8 टीम प्रतिभाग करेंगी। यह सूचना प्राचार्य प्रो. एसके पाठक एवं आयोजन सचिव डॉ. सुजीत कुमार पटेल ने दिया।

दामाद ने ससुर की बाइक तोड़ी

जौनपुर धारा, जफराबाद। स्थानीय कस्बे के काजी अहमदनूर मुहल्ले के निवासी एक युवक ने सोमवार को अपने ससुर की बाइक तोड़ डाली। उसके बाद उन्हें गाली देकर भगा दिया। ससुर ने दामाद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवा दिया। क्षेत्र के बिहरोजपुर गांव निवासी ज्ञानचंद मौर्य की पुत्री की शादी उक्त मुहल्ले के निवासी शैलेन्द्र मौर्य के साथ आठ वर्ष पूर्व हुई थी। इधर कुछ माह से शैलेन्द्र के परिवार के अंदर उसके साले का हस्तक्षेप कुछ ज्यादा होने लगा था। शैलेन्द्र ने बताया कि उसका साला अक्सर उसके पारिवारिक मामले में आकर झगड़ा करता था। विरोध करने पर गाली गलौज करता था। इस बात की शिकायत पर ससुर ने अपने पुत्र को समझाने के बजाय शैलेन्द्र को ही अपशब्द कहा। शैलेन्द्र ने ससुर की बाइक को ईंट पत्थर से तोड़ डाला। ससुर की तहरीर पर पुलिस ने दामाद पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

पशु आरोग्य मेले में 976 मवेशियों की जाँच कर दी गयी दवा

जौनपुर धारा, केराकत। क्षेत्र के ग्राम नाऊपुर में सोमवार को पूर्वान्ह ग्यारह बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला एवं शिविर का अन्तिम आयोजन सकुशल सम्पन्न हो गया। मेले का नेतृत्व करते हुए डिप्टी सीएमओ पशु जितेन्द्र बहादुर सिंह ने पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य और अधिक दूध उत्पादन हेतु किसानों को पशुओं के टीकाकरण और हरा चारा खिलाने पर होने वाले फायदे को बताया। साथ ही पशु विभाग द्वारा लागू विभागीय योजनाओं, पशुधन बीमा व अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में किसानों को बताया। वही चिकित्सकों ने मेले में शामिल किसानों के पशुओं का, बंध्याकरण, पशुओं के बाझपन का इलाज व क्रीमी नाशक दवा, कुत्तों को चर्म रोग निवारण हेतु दवा, एन्टी रेबीज टिका दिया। इस अवसर पर पशु चिकित्सक डॉ. अजय यादव, गुलाब प्रसाद, अनुज यादव, आशीष गौड़, अरविन्द यादव, प्रिन्स यादव, रामसिंह, सतीष सिंह, लक्ष्मण राजभर, मुकेश कुमार समेत चिकित्सक एवं ग्रामीण पशुपालक उपस्थित रहे।

Share Now...