साउथ एक्ट्रेस नयनतारा और सुपरस्टार धनुष के बीच पिछले काफी समय से विवाद चल रहा है। कॉपी राइट विवाद अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि इस बीच इस मामले में एक्टर को कोर्ट की तरफ से बड़ी जीत मिली है। मद्रास हाई कोर्ट ने नेटफ्लिक्स इंडिया की याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें एक्ट्रेस नयनतारा के खिलाफ धनुष के कॉपीराइट मुकदमे को रद्द करने की मांग की गई थी। नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री ‘नयनतारा बियॉन्ड द फेयरी टेल के महज 3 सेकंड की सीन पर खड़ा हुआ ये विवाद जुबानी जंग के बीच कोर्ट तक पहुंच चुका है। धनुष ने मद्रास हाई कोर्ट में एक्ट्रेस और उनकी डॉक्यूमेंट्री के खिलाफ कॉपी राइट का केस दर्ज किया था, जिसमें अब कोर्ट की तरफ से उन्हें बड़ी राहत मिली है। दरअसल, कोर्ट ने एक्टर के पक्ष में फैसला सुनाते हुए नेटफ्लिक्स इंडिया की याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें नयनतारा के खिलाफ धनुष के कॉपीराइट मुकदमे को रद्दा करने की मांग की गई थी। गौरतलब है कि सुपरस्टार धनुष ने एक्ट्रेस नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री में अपनी फिल्म के क्लिप का इस्तेमाल किए जाने पर एक्ट्रेस पर कॉपीराइट का केस किया है और नयनतारा को 10 करोड़ का नोटिस भेजा है।
― Advertisement ―
कोर्ट ने खारिज की नयनतारा याचिका, धनुष की बड़ी जीत


