Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकेराकत विधायक ने मृतक के घर पहुंच व्यक्त की शोक संवेदना

केराकत विधायक ने मृतक के घर पहुंच व्यक्त की शोक संवेदना

जौनपुर धारा, जफराबाद। थाना क्षेत्र के फरीदपुर निवासी अमिताभ मिश्रा की कुछ दिन पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। केराकत विधायक तुफानी सरोज ने मृतक के घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहाकि आपकी हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ प्रशासन से कड़ी कार्रवाई करवाने में आपकी पूरी मदद की जाएगी। इसके बाद नाथूपुर निवासी अनिल सिंह की मौत होने पर उनके परिजनों से मिलकर उन्हें भी सांत्वना देते हुए शोक संवेदना व्यक्त की। इस मौके पर सपा के वरिष्ठ नेता इंदू सिंह पम पम, सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डाक्टर सरफराज खान, सपा यूथ बिग्रेड के जिला अध्यक्ष रजनीश मिश्रा, राजेंद्र यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।