केराकत।नगर के प्रसिद्ध प्राचीन रामलीला मंच का मुकुट पूजन कार्यक्रम सोमवार शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन रात्रि में विधि विधान के साथ सम्पन्न हुआ। मुकुट पूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत केराकत की अध्यक्ष ज्योति जायसवाल के पति प्रतिनिधि केराकत नगर का बेटा यूवा नेता कृष्णा जायसवाल (गोलू) रहे। इस अवसर पर रामलीला नाटक समिति के पदाधिकारियों नें मुकुट पूजन के साथ रामलीला के कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। मुख्य अतिथि चेयरमैन पति प्रतिनिधि कृष्णा जायसवाल उर्फ गोलू को रामलीला समिति के प्रबन्धक सुशील कुमार पटवा द्वारा अंग वस्त्रम प्रदान कर उनका जोरदार स्वागत किया गया। उक्त मौके पर केराकत तहसील अध्यक्ष अलाबक्श खॉंन, राजन खॉंन जिला ईंट निर्माता समिति जौनपुर, वरिष्ठ व्यापारी नेता कृष्ण चंद्र उपाध्याय राजू, पूर्व व्यापार मण्डल नगर अध्यक्ष व पूर्व सभासद शेखजादा यूवा नेता मनोज जायसवाल, शाहिद खॉंन, विनोद यादव मास्टर सिहौली, भानू सेठ, धनंजय गुप्ता, श्रवण पटना, गौरव जायसवाल, राज कुमार सेठ उर्फ छोटू, मुकेश कुमार श्रीवास्तव कार्यक्रम में प्रमुख लोगों की उपस्थिति विशेष रूप से रही।
― Advertisement ―
E-Paper 11-06-2026
जौनपुर धारा ई-पेपर के 12 जून 2026 संस्करण में पढ़ें जौनपुर, पूर्वांचल, उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की सभी प्रमुख खबरें।
केराकत रामलीला का मुकुट पूजन कार्यक्रम सम्पन्न

Previous article

