जौनपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जनपद शाखा की मासिक बैठक कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पेंशनर्स कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सीबी सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, बैठक मे केंद्रीय बेतन आयोग के संकल्प पत्र मे पेंशनर्स के टर्म्स रिफरेन्स को सम्मिलित नही किए जाने से पेंशनर्स आक्रोशित है। पेंशनर्स वेतन आयोग के गठन का ‘भारत का राजपत्र’ में पूर्व की भाँति पेंशनर्स के टर्म्स रिफरेन्स का भी उल्लेख करने की मांग करते हुए, आगामी पन्द्रह दिसंबर को प्रदेश के अन्य जनपदों के साथ जिला मुख्यालय पर पुर्वान्ह साढे ग्यारह वजे से धरना-प्रदर्शन कर प्रधानमन्त्री भारत सरकार व अन्य को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजकर पेंशनर्स के टर्म्स रिफरेन्स को सम्मिलित किए जाने की मांग करेगे। बैठक में वक्तओं ने विगत सात वेतन आयोग से हटकर जारी ‘भारत का राजपत्रÓ में पेंशनर्स का टर्म्स रिफरेन्स सम्मिलित नही किए जाने से पेंशनर्स को आठवें वेतन आयोग की सिफारिश से अलग करने की आशंका व्यक्त करते हुए सरकार से तत्काल पुर्व की भाँति पेंशनर्स को भी सम्मिलित करने की मांग किया। साथ ही होने वाले धरना-प्रदर्शन मे तन-मन-धन से सहयोग का संकल्प व्यक्त किया। बैठक को मुख्य रूप से ओकांर नाथ मिश्र, डॉक्टर भारत यादव, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, बिक्रमाजीत यादव, नन्दलाल सरोज, नरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, गोरखनाथ माली, चन्द्र शेखर सिंह, अजय सिंह, सूबेदार यादव, सुक्खुराम, कंचन सिंह, विजय शंकर सिन्हा, शेषनाथ सिंह, अशोक कुमार मौर्य, इं.प्रमोद कुमार सिंह, वी.बी.सिंह, जिया राम यादव, मदन मोहन सोनकर, मुकुन्दलाल उपाध्याय, शारदा प्रसाद श्रीवास्तव, मंजूरानी, प्रेमलता श्रीवास्तव बलिराम यादव आदि ने सम्बोधित करते हुए भारी संख्या में धरना-प्रदर्शन में उपस्थित होने की अपील पेंशनर्स से किया।
― Advertisement ―
जौनपुर को मिला नया पीपापुल: बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
जौनपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक बने पीपापुल (प्लाटून पुल) का रविवार को लोकार्पण...
केन्द्र सरकार से पेंशनर्स नाराज पन्द्रह दिसंबर को करेंगे धरना-प्रदर्शन

Previous article
Next article


