जौनपुर। जनपद में संचालित सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन एवं प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेज्ड्यू योजना के तहत कृषि यंत्रों पर अनुदान पाने वाले लाभार्थी किसानों के चयन के लिए गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ई-लॉटरी का आयोजन किया गया। यह प्रक्रिया जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें कुल 14 लाभार्थी किसानों का चयन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों पर अनुदान देकर खेती को अधिक सुगम, किफायती और उत्पादक बनाने का प्रयास कर रही है। कृषि यंत्रीकरण से किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ फसल अवशेष प्रबंधन में भी मदद मिलेगी। उन्होंने चयनित किसानों को बधाई देते हुए कहा कि वे इन कृषि यंत्रों का सही उपयोग करें और अन्य किसानों को भी आधुनिक तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित करें। ई-लॉटरी के माध्यम से सुपर सीडर के लिए 1, रोटावेटर के लिए 3, स्ट्रा रीपर के लिए 4, पावर चाफ कटर के लिए 1, लेजर लैंड लेवलर के लिए 2, फार्म मशीनरी बैंक के लिए 1, क्रॉप रीपर (ट्रैक्टर माउंटेड/सेल्फ प्रोपेल्ड) के लिए 1 तथा किसान ड्रोन के लिए 1 लाभार्थी का चयन किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, उपनिदेशक कृषि, डिप्टी पीडी आत्मा डॉ.रमेश चन्द्र यादव सहित अन्य अधिकारी व किसान उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
किरन श्रीवास्तव की जयंती पर परिजनों ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन
जौनपुर। पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा एवं नगर पालिका परिषद जौनपुर अध्यक्ष पद की पूर्व प्रत्याशी रहीं स्वर्गीय किरन श्रीवास्तव की जन्म जयंती पर शुक्रवार...
कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए ई-लॉटरी, 14 किसानों का चयन



