जौनपुर धारा, जौनपुर।ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सिद्दीकपुर में गुरुवार को एग्री जंक्शन लाभार्थियों के 13 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि कृषि उद्यम से किसानों की आमदनी बढ़ेगी इसके लिए सरकार द्वारा कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई जा रही है। मुख्य अतिथि उप कृषि निदेशक हिमांशु पाण्डेय द्वारा दीप प्रज्वलित कर द्वितीय बैच प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तथा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गयी। लाभार्थियों को संबोधित करते हुए उप परियोजना निदेशक (आत्मा) डा. रमेश चंद्र यादव ने कहा कि किसानों की आमदनी बढ़ाने एवं कृषि स्नातकों को स्वावलंबी बनाने के लिए सरकार प्रशिक्षित उद्यमी स्वावलंबन (एग्रीजंक्शन ) योजना के तहत बेरोजगार कृषि स्नातकों को प्रशिक्षित कर रही है, उन्हें बीज खाद एवं रसायन के लाइसेंस के साथ बैंक से रुपये पांच लाख ऋण का ब्याज और एक साल तक का दुकान का किराया कृषि विभाग द्वारा दिया जा रहा है। अंत में आभार ज्ञापन वरिष्ठ संकाय अभिषेक दुबे ने किया। इस मौके पर संस्थान निदेशक उपेन्द्र कुमार, संवâाय श्रवण कुमार, जगदीश गौर सहित चयनित 29 एग्री जंक्शन लाभार्थी मौजूद रहे।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
कृषि उद्यम से बढ़ेगी किसानों की आय

Next article


