Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरकृपाशंकर सिंह को भाजपा प्रदेश सहसंयोजक बनाए जाने से खुशी

कृपाशंकर सिंह को भाजपा प्रदेश सहसंयोजक बनाए जाने से खुशी

जौनपुर धारा, खुटहन। जिले के निवासी व मुम्बई में उत्तर भारतीयों के लोकप्रिय नेता कृपाशंकर सिंह को महाराष्ट्र प्रान्त में मोदी 9 जनसंपर्क अभियान के प्रदेश सहसंयोजक की जिम्मेदारी दिए जाने से स्थानीय भाजपाइयों में खुशी का माहौल है। बुधवार को भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय के निज आवास पर एक बैठक कर पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर किया। श्री उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री लोक कल्याणकारी सरकार अपना नौ वर्षों का कार्यकाल सफलता पूर्वक पूरा करने जा रही है। योजनाओं से लाभांवित होने वाले पात्रों तक इसकी जानकारी पहुंचाने के लिए इसकी शुरूआत की गई है। जिसकी जिम्मेदारी श्री सिंह को दी गई है। उन्होंने कहा कि श्री सिंह कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार और गरीबों, दलितों की आवाज उठाने वाले मुम्बई के लोकप्रिय जनसेवक रहे हैं। इसी के नाते पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है। श्री सिंह को ऐसे पद पर आसीन होने से पार्टी के शीर्ष क्रम को और मजबूती मिलेगी। इस मौके पर बेचन पाण्डेय, अमरनाथ मिश्रा, प्रेमचंद तिवारी, अखिलेश बिंद, गुड्डू उपाध्याय आदि मौजूद रहे।