Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ.दिनेश...
Homeअपना जौनपुरकुसुम राजभर को नियुक्त किया गया जफराबाद विधानसभा अध्यक्ष

कुसुम राजभर को नियुक्त किया गया जफराबाद विधानसभा अध्यक्ष

जौनपुर। मुंशीपुर, रामनगर में सुहेलदेव जन संघर्ष मोर्चा ने कुसुम राजभर को जफराबाद विधानसभा का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संजय राजभर ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी और बधाई दी। इस अवसर पर कुसुम राजभर के पति विजय राजभर भी मौजूद रहे। यह नियुक्ति आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए की गई है, जिसका उद्देश्य पार्टी को क्षेत्र में और अधिक मजबूत करना है। राष्ट्रीय महासचिव संजय राजभर ने इस दौरान कहा कि समाज में महिलाओं की भागीदारी अभी भी अपेक्षित स्तर पर नहीं है। उन्होंने कुसुम राजभर की नियुक्ति को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। नव नियुक्त जफराबाद विधानसभा अध्यक्ष कुसुम राजभर ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि उन्हें जो भी जिम्मेदारी मिली है, उस पर वह खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी। उन्होंने पार्टी को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास करने का संकल्प लिया।

Share Now...