जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत कुंवरपुर टोलप्लाजा पर दो फरवरी की शाम करीब साढ़े पांच बजे किसी बात को लेकर टोलकर्मियों व गांव के कुछ लोगों के बीच गाली-गलौज व मारपीट शुरू हो गयी थी। इस दौरान एवâ पक्ष के कौशलेन्द्र सिंह उर्फ मुन्ना निवासी हिम्मतनगर थाना सुजानगंज ने अपनी लाइसेन्सी रिवाल्वर भी निकाल लिया था। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष राज नरायन चौरसिया ने तत्परता दिखाते हुए पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचकर मार पीटकर कर रहे दोनों पक्षों को पकड़कर थाने लाये। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम पक्ष से कौशलेन्द्र सिंह उर्फ मुन्ना पुत्र राम अक्षैवर सिंह निवासी हिम्मतनगर थाना सुजानगंज, विकास सिंह पुत्र राहुल सिंह निवासी फरीदाबाद थाना सुजानगंज, राजकमल पुत्र अरुण प्रताप निवासी नजीरापुर थाना तेरवा कन्नौज व दूसरे पक्ष के प्रकाश सिंह पुत्र ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह निवासी सरायबीका, थाना पवांरा व अनूप सिंह पुत्र अम्बिका प्रसाद सिंह निवासी कुंवरपुर थाना पवांरा के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी व मारपीट हो गयी थी और दोनों पक्ष एक-दूसरे को जानते व पहचानते भी हैं और दोनों पक्ष आपस में सुलह-समझौता कर लिये हैं। उन्होंने कहा कि दोबारा ऐसी उद्दंडता करेंगे तो मुकदमा दर्जकर सीधे जेल भेजा जायेगा।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 18-08-2026
Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
कुंवरपुर टोलप्लाजा पर दो पक्षों में हुई मारपीट
Previous article

