Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरकिसान का बेटा बना अधिशासी अधिकारी

किसान का बेटा बना अधिशासी अधिकारी

जौनपुर धारा, बदलापुर। उत्तर-प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ की प्रतियोगात्मक परीक्षा वर्ष 2019 के परीक्षा परिणाम में मछलीशहर तहसील क्षेत्र के ग्राम बरहता बरईपार निवासी ओमप्रकाश यादव का चयन अधिशासी अधिकारी के पद पर हुआ है। परीक्षा परिणाम में सफलता मिलने की खबर से परिजनों में जहाँ खुशी की लहर व्याप्त है। वहीं क्षेत्र वासियों ने ओमप्रकाश यादव को उनकी इस कामयाबी पर बधाई दिया है। पिता रामसूरत यादव किसान हैं। उनके बड़े भाई विनय यादव पंचायत सचिव ब्लाक बदलापुर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ओमप्रकाश हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट की परीक्षा शाहपुर सिकरारा से उत्तीर्ण करने के बाद बीए इलाहाबाद तथा बीएड पूर्वांचल विश्वविद्यालय से किया है। वह बचपन से ही कुशाग्र थे।

Share Now...