जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर कोरीडीहा बाजार के पास बुधवार सुबह करीब 11बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार की टक्कर से सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदक में जा गिरा। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑटो रिक्शा सवारी लेकर जौनपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह कोरीडीहा बाजार के पास पहुंचा, तभी शाहगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार इनोवा कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो पलटते हुए सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान खुटहन थाना क्षेत्र के मुबारकपुर निवासी बैजनाथ गुप्ता (58 वर्ष) और खेतासराय निवासी गुलाब गुप्ता (55 वर्ष) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त इनोवा कार को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।



घायलों में
- नीतू (38 वर्ष) निवासी खेतासराय
- निलेश (22 वर्ष) निवासी फतेहपुर, दीदारगंज (आजमगढ़)
- इस्तेखार (22 वर्ष) निवासी पानदरीबा, कोतवाली क्षेत्र



