― Advertisement ―

spot_img

संगठन मजबूती पर संजय निषाद ने दिया जोर, अभिषेक सिंह के चुनावी संकेत

जौनपुर। निषादराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने शनिवार को जौनपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में संगठन विस्तार, सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के...
Homeअपना जौनपुरकांग्रसियों ने मनाया महात्मा गांधी का शहादत दिवस

कांग्रसियों ने मनाया महात्मा गांधी का शहादत दिवस

जौनपुर धारा, जौनपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम के नेतृत्व मे कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकताओं ने गांधी प्रतिमा पर एकत्र होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दिन को पूरे विश्व मे गांधी जी के शहादत दिवस के रूप मे जाना जाता है। इस दिन ही आरएसएस की विचारधारा से प्रभावित कुछ लोगों ने अहिंसा और आपसी सौहार्द के प्रतीक महात्मा गांधी की हत्या कर दी थी। कांग्रेसजन खरका तिराहा स्थित गांधी प्रतिमा पर एकत्र हुए और रामधुन गाकर उन्हें याद किया। तत्पश्चात कुंभ मेले में दुर्व्यवस्था के कारण हुई भगदड़ मे मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर अनिल सोनकर, लाल प्रकाश पाल, सुरेन्द्र सिंह बाबा, राकेश उपाध्याय, राजकुमार गुप्ता, अजय सोनकर, शाहनवाज मंजूर, आज़म जैदी, आरिफ़ खान, अमन सिन्हा, शशांक राय, अमित मिश्रा, राजीव निषाद, प्रवीण सिंह, गुलाब सिंह, ताहिर, रोहित पांडेय, गौरव मौर्या, इक़बाल आदि मौजुद रहे।

Share Now...